नियत स्थान पर होलिका नहीं लगने से ग्रामीणों में आक्रोश

Mar 01, 2026 03:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - गंगापुर के रोहनिया थाना क्षेत्र में होलिका दहन के नियत स्थान पर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। एक निजी विद्यालय द्वारा होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा करने के आरोप में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष भी प्रशासन द्वारा होलिका का स्थान बदलने के बावजूद इस वर्ष विद्यालय प्रबंधन ने कोई जगह नहीं दी।

नियत स्थान पर होलिका नहीं लगने से ग्रामीणों में आक्रोश

गंगापुर। रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर बघेड़ में नियत स्थान पर होलिका न लगने से ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार की सुबह लोगों ने एक निजी विद्यालय के गेट सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि इस विद्यालय द्वारा होलिका दहन का स्थल जो राजस्व रिकॉर्ड में अध्यात्मिक विद्यालय के नाम से सुरक्षित है पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष प्रशासन ने होलिका का नियत स्थल बदलकर विद्यालय के बाहर सड़क पर गड़वाया था परंतु इस वर्ष विद्यालय प्रबंधक बाहर भी होलिका नहीं गड़ने दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बावजूद विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही है उल्टा ग्रामीणों को ही पुलिस धमकी दे रही है।

नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र सिंह, अरविंद मौर्य, राजू मौर्य, रोशन सिंह, कुणाल, प्रमोद राजभर, कल्लू , विशाल राजभर वगैरह शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।