हाईटेंशन तार हटाने में लापरवाही पर हंगामा

Mar 01, 2026 08:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - बरवां प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन बिजली के तार हटाने में लापरवाही पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।ग्रामीणों के अनुसार शनिवार दोपहर में गो

हाईटेंशन तार हटाने में लापरवाही पर हंगामा

पिंडरा। बरवां प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन बिजली के तार हटाने में लापरवाही पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार दोपहर में गोजखर उपकेंद्र के जेई अमेरिका सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने लाइन चार्ट की अनदेखी करते हुए हाईटेंशन तार को स्कूल की चहारदीवारी से सटाकर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि प्राथमिक विद्यालय परिसर से हाईटेंशन तार और पोल को हटाकर सीसी रोड के रास्ते ले जाया जाए, लेकिन विभाग की ओर से ऐसा नहीं किया जा रहा था।

ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हाईटेंशन तार किसी के घर की छत के ऊपर से नहीं जाने दिया जाएगा और इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।