ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीसुबह-ए-बनारस : विकास सिंह ने गंगा के तट पर साधे सुर

सुबह-ए-बनारस : विकास सिंह ने गंगा के तट पर साधे सुर

सुबह-ए-बनारस की प्रभाती में मंगलवार को अस्सी घाट पर प्रशिक्षु कलाकार विकास सिंह का गायन हुआ। पं. देवाशीष डे के शिष्य विकास ने राग सालग वराली में गायन शुरू...

सुबह-ए-बनारस : विकास सिंह ने गंगा के तट पर साधे सुर
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीTue, 04 Dec 2018 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सुबह-ए-बनारस की प्रभाती में मंगलवार को अस्सी घाट पर प्रशिक्षु कलाकार विकास सिंह का गायन हुआ। पं. देवाशीष डे के शिष्य विकास ने राग सालग वराली में गायन शुरू किया। इसके बाद मध्य तीनताल में निबद्ध बंदिश सुनाई। द्रुत एकताल में रचना पेश कर गायन का समापन भजन से किया। उनके साथ तबले पर दार्जलिंग के श्रवण एवं हारमोनियम पर गंगटोक के अर्पण थे। कलाकारों को प्रमाणपत्र यादवेश कुमार ने प्रदान किया। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें