ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीछात्रों को संबोधित करेंगे उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

छात्रों को संबोधित करेंगे उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

बीएचयू आईएमएस के वार्षिकोत्सव में इस बार उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। सोमवार को चिकित्सा विज्ञान संस्थान में 24 मार्च 2018 को आयोजित होने वाले उत्सव की तैयारियों की चर्चा हुई। तय...

छात्रों को संबोधित करेंगे उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू
वाराणसी। निज संवाददाताMon, 04 Dec 2017 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

बीएचयू आईएमएस के वार्षिकोत्सव में इस बार उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। सोमवार को चिकित्सा विज्ञान संस्थान में 24 मार्च 2018 को आयोजित होने वाले उत्सव की तैयारियों की चर्चा हुई। तय हुआ कि इसबार उप राष्ट्रपति माननीय वेंकैया नायडू को आमंत्रित किया जाएगा।

वार्षिकोत्सव का संयोजक डॉ. विजयनाथ मिश्र को बनाया गया है, जबकि मीडिया संयोजक प्रो. आनंद चौधरी होंगे। समारोह में चिकित्सा विज्ञान संस्थान की गरिमामयी शैक्षणिक यात्रा की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। जिसमें 1922 से 2017 तक की उपलब्धियों की झलक मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता आईएमएस के निदेशक प्रो. वीके शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रो. वीके जोशी, प्रो. ओपी मिश्रा, प्रो. गोपाल नाथ, प्रो. एस के माथुर, प्रो. संगीता गहलोत, डॉ. वीके सिंह,डॉ. अनिल तिवारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें