Varanasi News: सुरभि अग्रवाल ने जीता तीज क्वीन का खिताब
Varanasi News: वाराणसी में अग्रसेन सेवा संस्थान और महिला समिति द्वारा 'तीज तरंग-अपनों के संग' महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। तीज क्वीन प्रतियोगिता में सुरभि अग्रवाल को विजेता घोषित किया गया। समारोह में संस्थान के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अग्रसेन सेवा संस्थान एवं अग्रसेन सेवा संस्थान महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘तीज तरंग-अपनों के संग’ तीज महोत्सव का रंगारंग आयोजन सारनाथ स्थित गोकुल निकुंज में सोमवार को किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। पं.अनूप मिश्रा ने सावन-भादों की प्रसिद्ध कजरी एवं ठुमरी की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुरभि अग्रवाल तीज क्वीन रहीं। निर्णायक मंडल में बिंकल शुक्ला एवं वंदना सिंह रहीं। समारोह में संस्था के 23 संस्थापक सदस्यों एवं पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया।
समारोह के प्रथम सत्र में अग्रसेन सेवा संस्थान महिला समिति का पदग्रहण भी हुआ। प्रथम अध्यक्ष के रूप में श्वेता अग्रवाल एवं निधि अग्रवाल ने उपाध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया। सचिन अग्रवाल, प्रेरणा अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, दिनेशजी डोरीवाले, अनिल बंसल, हरीश अग्रवाल, अनिल जैन, संजय अग्रवाल, प्यारे कृष्ण अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन पंकज अग्रवाल ने किया।


