Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVibrant Bhajan Evening at Shri Ram Vivah Panchami Festival in Varanasi
हनुमत दरबार में युवा गायकों ने बहाई भजनों की रसधार

हनुमत दरबार में युवा गायकों ने बहाई भजनों की रसधार

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में श्रीराम विवाह पंचमी महोत्सव के अंतिम दिन संकट मोचन मंदिर में भजनों की धूम रही। कलाकारों ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी और बजरंगबली के भजनों से भक्तों को भाव-विभोर किया। अंशिका सिंह, मोहित साहनी, और व्यासजी मौर्या जैसे गायकों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। महंत प्रो. मिश्रा ने कलाकारों को आशीर्वाद दिया।

Dec 06, 2025 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीराम विवाह पंचमी विवाह महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को संकट मोचन मंदिर में भजनों की रसधार बही। काशी के उदयीमान कलाकारों ने सुमधुर भजनों से प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी एवं बजरंगबली के चरणों में अपनी सुर सेवा अर्पित की। दूसरी भजन संध्या का शुभारंभ काशी की अंशिका सिंह के गायन से हुआ। उन्होंने ‘ओम नमः शिवाय’, ‘मिथिला का कण-कण खिला’, ‘रामा रामा रटते रहते’ भजन प्रस्तुत किए। उपशास्त्रीय गायक मोहित साहनी ने हनुमत दरबार मे अपनी हाजिरी लगाई। इस क्रम में स्नेहा अवस्थी ने ‘तेरी मंद मंद मुस्कनिया पर बलिहार राघव जी’ और ‘रघुवर कोमल कमलनयन को पहनाओ वरमाला’ आदि भजन सुनाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंतिम प्रस्तुति व्यासजी मौर्या के गायन की रही। उन्होंने ‘हेरी सखी मंगल गावो री’ सुनाया तो प्रांगण में मौजूद समस्त भक्तगण श्रीराम-जानकी के विवाह उत्सव में डूब गए। उसके उपरान्त उन्होंने ‘कौना नगर के सिंदुरिया’, ‘चारों दुल्हा देत भंवरिया’ आदि लोकगीतों से प्रांगण को भक्तिमय कर दिया। कलाकारों के साथ तबले पर करण मिश्रा, कीबोर्ड पर आयुष पाण्डेय, परकशन पर संजय श्रीवास्तव, ऑक्टो पैड पर चंदन विश्वकर्मा, ढोलक पर हिमांशु और बैंजो पर लक्ष्मण ने संगत किया। महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्रा ने कलाकारों को प्रसाद प्रदान कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राघवेंद्र पांडेय, प्रताप बहादुर सिंह, विश्वनाथ यादव, संदीप पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया।