ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीराममंदिर निर्माण को लेकर विहिप ने शुरू की तैयारी

राममंदिर निर्माण को लेकर विहिप ने शुरू की तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने तैयारी शुरू कर दी है। 25 नवंबर को अयोध्या चलो के नारे के साथ शहर में विहिप के कार्यकर्ता प्रखंड व बस्ती स्तर पर काम कर रहे हैं।...

राममंदिर निर्माण को लेकर विहिप ने शुरू की तैयारी
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 15 Nov 2018 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने तैयारी शुरू कर दी है। 25 नवंबर को अयोध्या चलो के नारे के साथ शहर में विहिप के कार्यकर्ता प्रखंड व बस्ती स्तर पर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को इंग्लिशिया लाईन स्थित कार्यालय पर एक बैठक बुलाई गई। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश कुमार व प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार भी मौजूद रहेंगे। आरएसएस ने राम मंदिर निर्माण को लेकर जनजागरण शुरू किया है और इसकी जिम्मेदारी आनुषांगिक संगठन विहिप को सौंपी गई है। इसके तहत आम लोगों में जनमत तैयार किया जा रहा है। विहिप ने शहरी इलाकों से पांच हजार लोगों को अयोध्या चलने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिये प्रखंड व बस्ती के स्तर पर लोगो से संपर्क किया जा रहा है। विहिप ने संगठन के कार्य की सुविधा के लिये एक हजार की जनसंख्या पर एक बस्ती बनाई है। शहर में विहिप के 20 प्रखंड हैं और 300 बस्तियां हैं। विहिप के क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख दिवाकर कुमार ने बताया कि प्रत्येक बस्ती व प्रखंड से लोगों को अयोध्या चलने का आग्रह किया जा रहा है। इंग्लिशिया लाईन में प्रस्तावित बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। शनिवार को काशी पहुंचेंगे सुब्रमण्यम स्वामीस्वतंत्रता भवन में शनिवार को विहिप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य व बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी पहुंच रहे हैं। विहिप की ओर से अरुंधती वशिष्ठ शोध संस्थान को लेकर आयोजन किया जा रहा है। इसमें विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष संपत राय भी मौजूद रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें