आवश्यक: वीडीए ने भवन सील किया, शाम को दबंगों ने तोड़ दिया
Varanasi News - वाराणसी में अवैध निर्माण की शिकायत पर वीडीए प्रशासन ने एक मकान को सील किया, लेकिन दबंगों ने उसे तोड़ दिया। इस मामले में शिकायतकर्ता ने दबंगों पर धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। वीडीए ने कहा है कि सील तोड़ना गैरकानूनी है और वे सख्त कार्रवाई करेंगे।

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अवैध निर्माण की शिकायत पर वीडीए प्रशासन की टीम ने दिन में मकान को सील किया, दबंगों ने शाम को उसे तोड़ दिया। यह मामला अस्सी स्थित मकान नंबर बी 1/148 सी-10 का है। शनिवार को दिन में कार्रवाई के बाद शाम को सील तोड़कर वीडीए प्रशासन को ठेंगा दिखा दिया गया। इस बाबत रविवार को वीडीए प्रशासन से लिखित शिकायत की गई है। अस्सी स्थित रामेश्वर मठ के पास इस भवन (बी 1/148 सी 10) को ध्वस्त कर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा है। भवन स्वामी ने तीन मंजिल तक निर्माण करा लिया है। चौथी मंजिल निर्माणाधीन है।
आरोप है कि भवनस्वामी ने आगे और पीछे सेटबैक नहीं छोड़ा है, जो प्रदेश सरकार के भवन निर्माण के अधिनियम का उल्लंघन है।नियमों के उल्लंघन पर वीडीए ने शनिवार को कार्रवाई की थी लेकिन दबंग ने इसे शाम को धता बता दिया। इसकी शिकायत अस्सी निवासी कैलाशनाथ उपाध्याय ने प्राधिकरण प्रशासन से की है। उन्होंने दबंगों पर गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप भी लगाया है। इसमें सत्तारुढ़ दल की भदोही निवासी एक नेत्री पर भी आरोप लगाए गए हैं।शिकायत में उल्लिखित है कि जब नगवा जोन के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति को फोन पर सील तोड़े जाने की जानकारी दी गई तो उन्होंने राजनीतिक दबाव की बात कहकर किसी प्रकार की कार्रवाई में असमर्थता जताई। दबंगों की धमकियों से परेशान शिकायतकर्ता ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस बुलाई तो दोनों पक्षों से बातचीत कर पुलिस भी लौट गई।दबंगों ने सत्ताधारी दल के नेताओं से बताया संबंधशिकायती पत्र में लिखा गया है कि शनिवार शाम 7 बजे के आसपास दबंगों ने क्षेत्र में उत्पात मचाया। महिला नेत्री समेत उनके समर्थकों और भवन स्वामी तथा उनके पुत्रों ने स्थानीय स्तर और प्रदेश के सत्ताधारी नेताओं से संबंधों का हवाला दिया। दबंगों ने निर्माण जारी रखने की बात कही और शिकायतकर्ता को गालियां देते हुए धमकियां दीं।कोटसील तोड़ना गैरकानूनी, सख्त कार्रवाई होगीअस्सी स्थित मकान नंबर बी 1/148 सी-10 पर वीडीए की सील तोड़ने की शिकायत मिली है। इस संबंध में सोमवार को मौके पर वीडीए की टीम जाएगी और जांच के बाद संबंधित पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। वीडीए की सील को तोड़ना गैरकानूनी है।पूर्ण बोरा, उपाध्यक्ष वीडीए
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


