दांदूपुर गांव में अवैध ढंग से निर्मित शिव आंगन लॉन गुरुवार को वीडीए प्रशासन ने सील कर दिया।

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के दांदूपुर गांव में अवैध रूप से निर्मित शिव आंगन लॉन को वीडीए प्रशासन ने सील कर दिया। उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि यह निर्माण बिना अनुमति के किया गया था, जो उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 का उल्लंघन है। कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

दांदूपुर गांव में अवैध ढंग से निर्मित शिव आंगन लॉन गुरुवार को वीडीए प्रशासन ने सील कर दिया।

वाराणसी। दांदूपुर गांव में अवैध ढंग से निर्मित शिव आंगन लॉन गुरुवार को वीडीए प्रशासन ने सील कर दिया। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि अनूप सिंह ने लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में तिमंजिले लॉन का निर्माण कराया है। शिकायत मिली कि उन्होंने इसके व्यवसायिक इस्तेमाल की अनुमति नहीं ली। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-14 का यह उल्लंघन है। वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि अधिनियम की धारा-27 और धारा-28 के तहत उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। लॉन में निर्माण कराने की भी सूचना है। निर्देश के बाद भी यह जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।