Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVDA Demolishes Illegal Building for Dalmandi Road Widening in Varanasi
दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: कड़ी सुरक्षा के बीच वीडीए ने तोड़ा अवैध घोषित पहला भवन

दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: कड़ी सुरक्षा के बीच वीडीए ने तोड़ा अवैध घोषित पहला भवन

संक्षेप: Varanasi News - वाराणसी में दालमंडी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने शनिवार को अवैध घोषित पहले भवन को तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को हटाया और नई सड़क की ओर बैरिकेडिंग कर दी। दालमंडी क्षेत्र में 12 भवनों को अवैध घोषित किया गया है, जिनमें से कई का ध्वस्तीकरण जारी है।

Sat, 15 Nov 2025 02:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए वीडीए ने अवैध घोषित पहले भवन को शनिवार को तोड़ा। इस दौरान नई सड़क और चौक थाने की ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया गया। दालमंडी की अधिसंख्य दुकानें भी बंद रहीं। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने दालमंडी क्षेत्र के 12 भवनों को अवैध घोषित किया है। इनके भवन स्वामियों को 14 नवंबर तक खुद तोड़ने के लिए नोटिस दी गई थी लेकिन किसी ने भवन नहीं तोड़ा। आखिरकार शनिवार दोपहर भारी पुलिस फोर्स के साथ वीडीए की टीम पहुंची। नई सड़क की ओर स्थित पहले भवन को तोड़ने का कार्य शुरू हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने पहले ही लोगों को वहां से हटा दिया था। उधर, अधिग्रहीत भवनों की पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) के इंजीनियरों ने नापी की और निशान लगाए। बता दें कि दालमंडी मार्ग का लगभग 221 करोड़ से चौड़ीकरण किया जाना है। 650 मीटर लम्बी यह सड़क 17.5 मीटर चौड़ी बनेगी। इसके दायरे में 184 भवन आ रहे हैं। इनमें छह भवनों का अधिग्रहण किया जा चुका है। तीन भवनों का ध्वस्तीकरण भी लगभग पूरा हो चुका है। उधर, वीडीए ने 12 भवनों को अवैध घोषित करते हुए इनके भवन स्वामियों को नोटिस देकर खुद तोड़ने के लिए 14 नवंबर तक का समय दिया था।