Varanasi News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News: वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के करधना गांव में खेत से लौट रही युवती के साथ कथित छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत की और उसके परिवार की तीन महिलाओं ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Varanasi News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज

Varanasi News: मिर्जामुराद। क्षेत्र के करधना (प्रतापपुर) गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। करधना गांव निवासी रोहित कुमार पटेल ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नौ अक्तूबर की शाम करीब 6:50 बजे उनकी बहन खेत से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में रामकुमार ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ दिए।

इसके बाद रामकुमार के परिवार की शशिकला गुप्ता, रिया गुप्ता और खुशी गुप्ता ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने चार दिन बाद रामकुमार, शशिकला, रिया और खुशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज