प्रतिबंधों से गोदौलिया आवागमन मुश्किल
Varanasi News - वाराणसी में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त एस. राजलिंगम एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से मुलाकात की। व्यापारियों ने लक्सा-गिरिजाघर मार्ग बंद होने से हो रही दिक्कतों और पैदल आवागमन पर रोक से बाजार पर प्रभाव की चिंता जताई। नगर निगम से छोटी पार्किंग बनाने की मांग भी की गई।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के सुनियोजित विकास और सुगम यातायात के संबंध में महानगर उद्योग व्यापार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से मुलाकात की। व्यापारियों ने रोप-वे प्रोजेक्ट के लिए लक्सा-गिरिजाघर मार्ग महीनों से बंद करने से हो रही दिक्कतों को रखा। पैदल आवागमन पर भी रोक से बाजार पर प्रतिकूल असर पर चिंता जताई। वहीं गिरिजाघर-गोदौलिया मार्ग पर दो पहिया वाहनों पर रोक से परेशानी बताई। संरक्षक श्रीनारायण खेमका, अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने कहा कि इस क्षेत्र में व्यापार चौपट हो रहा है। बेनियाबाग, रामापुरा, लक्सा एवं मैदागिन से गोदौलिया आने के लिए ऑटो एवं ई-रिक्शा नहीं चलने से बुजुर्ग, महिलाएं, तीर्थयात्री एवं क्षेत्रीय निवासी परेशान हैं।
महामंत्री अशोक जायसवाल, दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान ने कहा कि शहर के व्यस्ततम बाजारों में नगर निगम एवं वीडीए को छोटी-छोटी पार्किंग बनानी चाहिए। मंडलायुक्त ने विभागीय अधिकारियो से फोन पर बात कर व्यापारियों को जल्द सुविधा देने का आश्वासन दिया। मैदागिन, सोनारपुरा, लक्सा एवं बेनिया से गोदौलिया तक गोल्फ कार्ट चलाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में घनश्याम जायसवाल, गोकुल शर्मा, पंकज अग्रवाल, डॉ. अंजनी मिश्रा, रजनीश कन्नौजिया, अमित सेवारामानी आदि रहे। रेलिंग का उपयोग नहीं फिर भी लगी नववर्ष, माघ मेला पर प्रशासन ने मैदागिन-गोदौलिया एवं दशाश्वमेध, बांसफाटक की तरफ रेलिंग लगाई है। जबकि इसका कोई प्रयोग नहीं हो रहा है। 20 लाख रुपये का ठेका हुआ है। ठेकेदार अपनी सुविधा और लाभ के लिए रेलिंग को स्थाई रूप से छोड़ दिया है। जिससे जाम एवं रास्ता संकरा होने से परेशानी बढ़ गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




