वाराणसी टूरिज्म गिल्ड 30 जनवरी को निकालेगी पंचकोशी देवयात्रा

Jan 30, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी टूरिज्म गिल्ड, इण्डिया टूरिज्म के सहयोग से काशी की पंचकोशी यात्रा पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। यात्रा अस्सी घाट से शुरू होकर पौराणिक स्थलों से होते हुए सम्पन्न होगी। मंडलायुक्त यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

वाराणसी टूरिज्म गिल्ड 30 जनवरी को निकालेगी पंचकोशी देवयात्रा

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी टूरिज्म गिल्ड, इण्डिया टूरिज्म के सहयोग से काशी की अति प्राचीन धार्मिक पंचकोशी यात्रा पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसका उद्देश्य वाराणसी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों की यात्रा एक और दिन बढ़ाना है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अस्सी घाट से सुबह 8 बजे पंचकोशी देव यात्रा निकाली जाएगी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कैंटोंमेंट स्थित होटल में गुरुवार शाम पत्रकारों से बातचीत में इंडिया टूरिज्म के सहायक निदेशक पावस प्रसून, टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर और सचिव सौरभ पांडेय ने यह जानकारी दी। सुभाष कपूर ने बताया कि काशी विश्व में धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन चुकी है।

यहां की पंचकोशी यात्रा का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। ऐसे में पर्यटकों को इससे जोड़ना जरूरी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को निकलने वाली यात्रा अस्सी घाट से प्रारम्भ होकर कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव, भीमचंडी, रामेश्वर महादेव, पांचों पंडवा होते हुए जौ विनायक पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। अध्यक्ष ने कहा कि संस्था इन पौराणिक महत्व के स्थानों का प्रशासनिक सहयोग से संरक्षण का भी प्रयास करेगी। प्रेस वार्ता में संरक्षक उपेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, सह सचिव जैनेन्द्र राय, प्रमोद सिंह, गजेंद्र चौबे आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;