यात्री कैंट पर ही जानेंगे तीर्थस्थल की लोकेशन

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए मंदिरों और पर्यटन स्थलों के रास्ते में साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। ये बोर्ड हर महत्वपूर्ण स्थान पर लगेंगे ताकि लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। पर्यटन विभाग ने इसके लिए 15 करोड़ 57 लाख रुपये की योजना तैयार की है।

यात्री कैंट पर ही जानेंगे तीर्थस्थल की लोकेशन

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। यदि कोई दक्षिण भारत से आया है, उसे कौड़िया माता मंदिर जाना है। कोई महाराष्ट्र का है और उसे वाराहीदेवी मंदिर जाना है। इन देवालयों की लोकेशन और जाने का मार्ग जानने के लिए तीर्थयात्री को भटकना नहीं पड़ेगा और न ही गूगल के चक्र में अटकना पड़ेगा। कैंट स्टेशन से बाहर आते ही उसे ऐसी सभी जानकारियां साइनेज बोर्ड पर उपलब्ध हो जाएंगी। कौड़िया माता और वाराहीदेवी मंदिर तो सिर्फ उदाहरण हैं। शहर के ऐसे सभी देवालय और पर्यटक स्थल जो तीर्थाटन एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं उन सभी जगहों पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे।

ये बोर्ड सिर्फ उन्हीं स्थानों पर ही नहीं बल्कि शहर के अन्य हिस्सों से वहां तक पहुंचने के पूरे रास्ते में जगह-जगह संकेतक भी लगाए जाएंगे। शहर के ऐसे देवालय जहां राज्य विशेष के लोग जाते ही हैं लेकिन वे शहर में प्राइम लोकेशन पर नहीं हैं। ऐसे देवालयों तक उन्हें पहुंचाने के लिए लगाए जाने वाले साइनेज बार्ड में उस राज्य विशेष की भाषा में भी विवरण अंकित किया जाएगा। पर्यटन विभाग के उप निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि शहर में साइनेज बोर्ड लगवाने के लिए 15 करोड़ 57 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार करके हाल ही में शासन को भेज दी गई है। साइनेज लगाने का कार्य आवास विकास परिषद द्वारा कराए जाने का प्रस्ताव है।कोटशहर को टूरिस्ट फ्रेंडली बनाने के उद्देश्य से यह कवायद की जा रही है। शहर के प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थल पर साइनेज बोर्ड लग जाने से तीर्थयात्रियों अथवा पर्यटकों को एक से दूसरे स्थान तक पहुंचने में कोई असहजता नहीं होगी।- दिनेश कुमार, उप निदेशक, उप्र.पर्यटन विभाग।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।