अगले माह से शुरू होगा स्वच्छ सर्वेक्षण

Feb 17, 2026 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में अगले महीने से स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत होगी। शहरी विकास मंत्रालय और क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम फरवरी के अंत तक आएगी। रैंकिंग 12500 अंकों के आधार पर होगी, जिसमें सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन की उपलब्धता आदि के मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा।

अगले माह से शुरू होगा स्वच्छ सर्वेक्षण

वाराणसी। अगले माह से शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होगा। इसके तहत शहरी विकास मंत्रालय और क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम फरवरी अंत तक आएगी। इसकी रैंकिंग 12500 अंकों के आधार पर की जाएगी। इसमें गंगा टाउन, ओडीएफ श्रेणी के अलावा मुख्य टीम अलग-अलग सर्वेक्षण करेगी। दस मानकों पर शहर में विभिन्न स्थानों पर औचक मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें सफाई व्यवस्था के साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन की उपलब्धता, कूड़ाघरों की स्थिति, कचरे से खाद निर्माण आदि बिंदुओं पर अंक मिलेंगे। गारबेज फ्री सिटी में एक हजार अंक, ओडीएफ प्लस प्लस में एक हजार अंक तय हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;