ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीवाराणसी: गंगा में प्रवाहित की गईं कथक सम्राट की अस्थियां

वाराणसी: गंगा में प्रवाहित की गईं कथक सम्राट की अस्थियां

विश्व में कथक सम्राट के नाम से विख्यात बिरजू महाराज की अस्थियां शनिवार को वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट के सामने बीच गंगा में विसर्जित की गईं। अस्थी कलश...

वाराणसी: गंगा में प्रवाहित की गईं कथक सम्राट की अस्थियां
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSat, 22 Jan 2022 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। विश्व में कथक सम्राट के नाम से विख्यात बिरजू महाराज की अस्थियां शनिवार को वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट के सामने बीच गंगा में विसर्जित की गईं। अस्थि कलश को उनके बड़े बेटे पं. जयकिशन महाराज ने गंगा में प्रवाहित किया।

बिरजू महराज के परिजन अस्थि कलश लेकर शनिवार की सुबह अस्सी घाट पर पहुंचे। घाट पर पुरोहितों से गतात्मा की शांति एवं सद्गति के लिए विशेष पूजा कराई गई। इसके बाद परिजन नाव से कलश लेकर हरिश्चंद्र घाट के सामने मध्य गंगा में पहुंचे। पं. जयकिशन महाराज ने विधि विधान के साथ पिता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की। इस दौरान हजारों की संख्या में बिरजू महराज के समर्थक घाट पर मौजूद रहे। सब ने नम आंखों से महान कलाकार को अंतिम विदाई दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें