गंगा पर प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज (रेल सह सड़क पुल) के अप्रोच मार्ग के लिए भदऊ चुंगी स्थित रेल अंडरपास का चौड़ीकरण शुरू हो गया है।
वाराणसी में गंगा पर प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज के अप्रोच मार्ग के लिए भदऊ चुंगी स्थित रेल अंडरपास का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। यह अंडरपास अब सिक्सलेन होगा, जिससे यातायात सुगम होगा। चौड़ीकरण के लिए खुदाई की जा रही है और मृदा परीक्षण का कार्य भी चल रहा है।

वाराणसी। गंगा पर प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज (रेल सह सड़क पुल) के अप्रोच मार्ग के लिए भदऊ चुंगी स्थित रेल अंडरपास का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। गुरुवार को जेसीबी लगाकर खुदाई शुरू कराई गई। यह अंडरपास सिक्सलेन होगा। नमो घाट के पास सिग्नेचर ब्रिज बनना है। इसमें ऊपर छह लेन की सड़क होगी, जबकि नीचे चार रेल लाइनें होंगी। पुल के दोनों तरफ (भदऊ चुंगी और पड़ाव छोर) पर सिक्सलेन अप्रोच मार्ग का निर्माण होगा। फिलहाल पुल निर्माण के लिए मृदा परीक्षण चल रहा है। इसी कड़ी में भदऊ चुंगी स्थित रेल अंडरपास का चौड़ीकरण किया जाना है। यह अंडरपास टू-लेन है।
अब इसके दोनों तरफ 30 मीटर चौड़े अंडरपास बनेंगे। इससे यह भी सिक्सलेन क्षमता वाला अंडरपास हो जाएगा। चौड़ीकरण के लिए गुरुवार से खुदाई शुरू हो गई। इसके बाद रेल लाइनों के नीचे बॉक्स कॉस्टिंग (सीमेंटेड बॉक्स की ढलाई) होगी। इस बारे में अपर मंडल रेल प्रबंधक (उत्तर रेलवे) बृजेश कुमार यादव ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज के अप्रोच मार्ग पर आवागमन सुगम करने के लिए अंडरपास का चौड़ीकरण कराया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


