Varanasi News: बारिश खत्म होते ही सड़कों की मरम्मत शुरू करेंः एमडी
Varanasi News: वाराणसी में जल निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर और योगेश कुमार ने सीवर और पेयजल पाइप लाइन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। ग्रामीण इलाकों में पाइपलाइनों की मरम्मत और शहरी परियोजनाओं का काम दिसंबर 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी करने के लिए कहा गया।

Varanasi News: वाराणसी, हिटी। जल निगम के प्रबंध निदेशक (नगरीय) मासूम अली सरवर एवं जल निगम (ग्रामीण) योगेश कुमार ने गुरुवार को आयुक्त सभागार में विभाग द्वारा शहर में सीवर और पेयजल पाइप लाइन बिछाने तथा गांवों में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति जानी। एमडी योगेश कुमार ने ग्रामीण इलाकों में पाइपलाइन बिछाने के बाद छोड़ दी गई सड़कों को बारिश खत्म होने के बाद मरम्मत का निर्देश दिया। कहा कि अक्तूबर में कार्ययोजना तैयार कर दो माह के भीतर काम करें। नगरीय क्षेत्र में चल रहीं विभिन्न पेयजल, सीवरेज एवं नमामि गंगे की परियोजनाओं को छह माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
कहा कि हर वार्ड में कार्यों की गति बढ़ाने के लिए मैनपावर बढ़ाएं। इसके साथ ही नोडल अधिकारी लगातार निगरानी करें ताकि समयावधि के अंदर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीक से पूर्ण किया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक हो चुके कार्यों को दिसंबर, 50 प्रतिशत से अधिक कार्यों को जनवरी 2027 और 50 प्रतिशत तक गतिमान योजनाओं को मार्च 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी लगातार फील्ड स्तर पर नियमित सुनवाई करें।


