देर रात भदऊं चुंगी में आधी रात हटाए गए धार्मिक स्थल

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात धार्मिक स्थल और कब्रिस्तान से जुड़े अवैध कब्जे हटाए गए। जिला प्रशासन, पुलिस और रेलवे की संयुक्त कार्रवाई में भारी बल मौजूद था। हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह कार्रवाई की गई, जिससे रेलवे निर्माण परियोजनाओं का रास्ता साफ हुआ।

देर रात भदऊं चुंगी में आधी रात हटाए गए धार्मिक स्थल

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आदमपुर थाना क्षेत्र के किला कोहना (भदऊं चुंगी) स्थित मंगलवार देर रात धार्मिक स्थल हटा दिए गए। उनके पास के कब्रिस्तान से जुड़ी भूमि से भी अवैध कब्जे हटाए गए। इस संयुक्त कार्रवाई में जिला प्रशासन, पुलिस और रेलवे की टीमें शामिल थीं। कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस के साथ भारी संख्या में अर्धसैनिक बल और पीएसी के जवान मौके पर मौजूद थे। उत्तर रेलवे की निर्माण परियोजनाओं से संबंधित इस भूमि को लेकर उच्च न्यायालय में रिट दायर की गई थी। रेलवे के पक्ष में फैसला आने के बाद कार्रवाई की गई। बता दें कि काशी रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार और विस्तार के तहत स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 47.26 एकड़ में निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

धार्मिक स्थल की भूमि को लेकर रेलवे और स्थानीय पक्षों में विवाद था।हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद मंगलवार रात संयुक्त टीम भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध या तनाव की स्थिति नहीं बनी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।