Varanasi Ranks 72nd in Farmer Registration Technical Assistants Negligence Blamed फार्मर रजिस्ट्री में जिला पिछड़ा , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVaranasi Ranks 72nd in Farmer Registration Technical Assistants Negligence Blamed

फार्मर रजिस्ट्री में जिला पिछड़ा

Varanasi News - वाराणसी, 72वें स्थान पर है जबकि प्रदेश में हरदोई पहले स्थान पर है। बनारस में 289190 पंजीकृत किसानों में से केवल 115632 की फार्मर आईडी बनी है। जिलाधिकारी ने प्रगति सुधारने का निर्देश दिया है। पूर्वांचल...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीWed, 16 April 2025 05:50 AM
share Share
Follow Us on
फार्मर रजिस्ट्री में जिला पिछड़ा

वाराणसी, विशेष संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री मामले में बनारस में प्रदेश में 72वें, जबकि पूर्वांचल में दसवें स्थान पर है। इसके पीछे लेखपालों और तकनीकी सहायक (कृषि) की उदासीनता सामने आई है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने इस सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रगति सुधारने का निर्देश दिया है। शासन की ओऱ प्रतिदिन जारी होने वाले आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में सबसे टॉप पर हरदोई है। यहां आठ लाख 03 तीन हजार 829 पंजीकृत किसान हैं, जिसमें से 4.40 लाख किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। 54. 82 फीसदी के साथ सबसे ऊपर है। वहीं बनारस की बात करें तो यहां 289190 पंजीकृत किसानों में से 115632 की फार्मर आईडी बनी है। ये 39.98 फीसदी कार्य प्रगति के साथ सबसे पीछे वाले जिलों में शामिल है। बनारस से नीचे क्रमशः अयोध्या, प्रयागराज और प्रतापगढ़ हैं।

पूर्वांचल में सोनभद्र सबसे ऊपर

पूर्वांचल के जिलों में बात करें तो सोनभद्र सबसे ऊपर है। हालांकि प्रदेश की रैंकिंग में 16वें स्थान पर है। यहां 217990 किसानों में से 105106 किसान (48.22 फीसदी) की आईडी बन गई है। उसके बाद जौनपुर, मिर्जापुर आदि जिले हैं। बलिया भी प्रदेश में 66वें और पूर्वांचल में नौवें स्थान पर है।

जनपद रैंक(प्रदेश का) प्रगति

सोनभद्र 16 48.21 फीसदी

जौनपुर 18 48.19

मिर्जापुर 20 47.37

भदोही 26 46.55

मऊ 48 43.41

आजमगढ़ 49 43.41

चंदौली 56 42.88

गाजीपुर 64 41.81

बलिया 66 41.42

वाराणसी 72 39.81

----

कोटः

जनपदस्तर पर नियमित समीक्षा की जा रही है। इससे सुधार भी हुआ है। उम्मीद है कि माह के अंत तक टॉप जिलों में बनारस शामिल होगा।

बिपिन कुमार, एडीएम-प्रशासन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।