बनारस स्टेशन पर अतिरिक्त लाइन बिछाई जाएगी
Varanasi News - बनारस रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइन बिछाई जाएगी, जो ट्रेनों की संख्या बढ़ने पर उपयोगी होगी। रेलमंत्री की वर्चुअल प्रेसवार्ता में एनईआर के डीआरएम आशीष जैन ने बताया कि बजट में बुलेट ट्रेन के प्रस्ताव से पूर्वांचल को लाभ मिलेगा। माधोसिंह स्टेशन पर कंटेनर डिपो का संचालन पुनः शुरू होगा।

वाराणसी, विशेष संवाददाता। बनारस रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइन बिछाई जाएगी, जो स्टेबलिंग लाइन होगी। स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने की स्थिति में इस लाइन पर खड़ा किया जा सकेगा। यह ककरमत्ता की ओर से बनाई जाएगी। यह जानकारी एनईआर वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने दी। लहरतारा स्थित कार्यालय में रेलमंत्री की वर्चुअल प्रेसवार्ता के बाद डीआरएम ने बताया कि बजट में दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच बुलेट ट्रेन के प्रस्ताव से वाराणसी के साथ ही पूरे पूर्वांचल को लाभ मिलेगा। यहां स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि एनईआर के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों के सुंदरीकरण, पुनर्निर्माण और रेललाइन मरम्मत का कार्य चल रहा है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि माधोसिंह स्टेशन पर बने कंटेनर डिपो का संचालन पुनः होने जा रहा है। सीडब्ल्यूसी ने संचालन की जिम्मेदारी ली है। जल्द ही एक बार फिर निर्यात का द्वार खुलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


