Varanasi News: जन्माष्टमी पर बेहतर हो सफाई, स्ट्रीट लाइटें ठीक कराएं
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, नालियों की सफाई और सड़कों के पैचवर्क का निर्देश दिया है। अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती और अधिकारियों को निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Varanasi News: वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराई जाएगी। सोमवार को स्मार्ट सिटी के सभागार में बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने यह निर्देश दिया। उन्होंने नालियों की तल्लीझाड़ सफाई, जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती करने का निर्देश दिया है। साथ ही सड़कों का पैचवर्क कराने को कहा। नगर आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को लगातार निरीक्षण कर दिक्कतों का समाधान कराने का निर्देश दिया है।


