नाव का संचालन 4 मार्च को बंद रहेगा
Mar 02, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में पुलिस ने होली के दिन गंगा में नाव संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जल पुलिस के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 4 मार्च को सुबह 4 से शाम 4 बजे तक सभी प्रकार की नावों का संचालन बंद रहेगा। शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी। पुलिस प्रशासन ने होली के दिन गंगा में नाव संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जल पुलिस के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर 4 मार्च को सुबह 4 से लेकर शाम 4 बजे तक सभी प्रकार की वोट का संचालन बंद रहेगा। शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि घाटों जल पुलिस के जवान तैनात किये गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वोट जब्त कर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



