50 लाख के गांजा संग एक तस्कर गिरफ्तार
Varanasi News - वाराणसी में कमिश्नरेट की एसओजी टीम और लालपुर पांडेयपुर थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास एक कुंतल गांजा था। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। तस्कर कपिल देव सिंह को पहड़िया से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

वाराणसी। कमिश्नरेट की एसओजी टीम और लालपुर पांडेयपुर थाना पुलिस ने एक कुंतल गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजा की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। एसओजी को सूचना मिली थी कि पहड़िया में एक तस्कर गांजा की खेप लेकर आने वाला है, जिसे बनारस में ही किसी को सप्लाई की जानी है। एसओजी टीम के प्रभारी गौरव सिंह ने इसकी सूचना लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को दी। पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान पहड़िया से एक मालवाहक से करीब एक कुंतल गांजा बरामद करते हुए बुलंदशहर निवासी कपिल देव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
उससे पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


