Varanasi News: पेट्रोल पंप मालिक से 35 लाख की साइबर ठगी
Varanasi News: वाराणसी में साइबर ठगों ने पेट्रोल पंप व्यवसायी नीलम सिन्हा के अकाउंटेंट को मालिक बनकर मैसेज भेजा और मैनेजर से विभिन्न बैंक खातों में 35 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगों ने बाद में क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर मैनेजर को डराया और कार्यालय आने को कहा। व्यवसायी ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पेट्रोल पंप मालिक से साइबर ठगों ने 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने उनके अकाउंटेंट के मोबाइल पर मालिक बनकर मैसेज भेजा और रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद साइबर ठगों ने क्राइम ब्रांच के अधिकारी रूप में मैनेजर को डराया-धमकाया और क्राइम ब्रांच के कार्यालय में आकर संपर्क करने को कहा। सिगरा स्थित विनय कुंज अपार्टमेंट निवासी पेट्रोल पंप व्यवसायी नीलम सिन्हा से सोमवार को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि अकाउंटेंट सच्चिदानंद मिश्रा के मोबाइल पर गत सात अक्तूबर को बैंक बैलेंस बताने का मैसेज आया। अकाउंटेंट के मोबाइल में उक्त नंबर मालिक के नाम से सेव था, इसलिए उसे लगा कि मैसेज मालिक ने ही भेजा है।
इसी नंबर से उसके रिश्तेदार के दो पेट्रोल पंपों से भी ट्रांजैक्शन करवाए गए, जिसका कोई एमएस खाताधारक को नहीं मिला। 8 अक्तूबर को ठगों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को विभिन्न बैंकों के खातों में 35 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। मैनेजर के रुपये ट्रांसफर करने का भी कोई मैसेज नहीं आया।

