हफ्तेभर में पूरी करें समितियों की ऑडिट: सोमी सिंह
Feb 17, 2026 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में संयुक्त आयुक्त-निबंधक सोमी सिंह ने सभी जिला लेखा परीक्षकों को निर्देशित किया कि तीसरे चरण में चयनित समितियों का ऑडिट एक सप्ताह में पूरा करें। इसके बाद ऑडिट रिपोर्ट सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को प्रदान करें। उपनिदेशक लेखा ने हर महीने ऑडिट की समीक्षा करने की आवश्यकता को भी बताया।

वाराणसी। संयुक्त आयुक्त-निबंधक सोमी सिंह ने सोमवार को सभी जिला लेखा परीक्षक को निर्देशित किया कि तीसरे चरण में चयनित समितियों की ऑडिट प्राथमिकता पर एक सप्ताह में पूरा करें। इसके बाद ऑडिट रिपोर्ट सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। कार्यालय में मंडल के सभी जिलों के बी पैक्स ऑडिट की समीक्षा में उपनिदेशक लेखा ने बताया कि हर माह में 7 तारीख को ऑडिट विभाग से समन्वय कर ऑडिट की समीक्षा अवश्य कराएं। इस अवसर पर उपनिदेशक लेखा, समस्त जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


