बेनिया-नई सड़क, कमजोर हो रही कमर

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी नगर निगम व्यस्त मार्गों पर बने गड्ढों को भरने के प्रति गंभीर नहीं है। बेनिया से नई सड़क के बीच लंबे समय से बने गड्ढे बाइक और रिक्शा सवारों के लिए समस्या बन गए हैं। जलकल द्वारा पाइप लीकेज की मरम्मत के बावजूद सड़क अभी तक ठीक नहीं हुई है। यातायात बाधित हो रहा है, लेकिन निगम प्रशासन को चिंता नहीं है।

 बेनिया-नई सड़क, कमजोर हो रही कमर

वाराणसी। नगर निगम शहर के व्यस्ततम मार्गों पर भी बने छोटे-बड़े गड्ढों को भरने के प्रति गंभीर नहीं है। बेनिया से नईसड़क के बीच रोड पर कई माह से बने गड्ढे बाइक-स्कूटी और रिक्शा-साइकिल सवारों की कमर कमजोर कर रहे हैं लेकिन निगम प्रशासन का इस पर फोकस नहीं है। नईसड़क मोड़ पर दो माह पहले जलकल ने पानी की पाइप में लीकेज की मरम्मत कराई थी लेकिन अब तक सड़क मरम्मत नहीं कराई गई है। इसी तरह नई सड़क पर एक बड़ा गड्ढा वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाता है। उससे यातायात भी बाधित होता है। लहुराबीर को गिरजाघर से जोड़ने वाली इस सड़क पर यातायात का बहुत दबाव होता है लेकिन निगम प्रशासन को लोगों को हो रही दिक्कतों की कोई चिंता नहीं है।हमें

भेजें गड्ढों की जानकारीयदि आप मुख्य मार्गों या संपर्क मार्गों पर गड्ढों के कारण परेशान हैं, कभी इन गड्ढों ने आपके लिए भी मुश्किल खड़ी किया हो। तो आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के व्हाटसअप नंबर 8860368352 पर स्थान का जिक्र करते हुए फोटो भेज सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।