लाइसेंस शुल्क 31 तक नहीं जमा किया तो 50% अर्थदंड
Varanasi News - वाराणसी नगर निगम का लाइसेंस शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। इसके बाद 50% अर्थदंड लगेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 4.13 करोड़ रुपये की वसूली हुई है, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुनी है। मुख्य रूप से शराब की दुकानों और बार से सबसे अधिक शुल्क जमा किया गया है।

वाराणसी। नगर निगम के लाइसेंस शुल्क को जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। इसके बाद शुल्क जमा करने वालों पर बकाया राशि के 50 प्रतिशत अर्थदंड लगाया जाएगा। अब तक नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाइसेंस शुल्क के रूप में 4.13 करोड़ रुपये की वसूली की है। जो पिछले साल के मुकाबले दोगुनी है। पिछले साल इस मद में 2.11 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। वहीं लक्ष्य 5.85 करोड़ रुपये का है। अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि स्मार्ट काशी एप से शहरवासियों को लाइसेंस शुल्क जमा करने की सुविधा से यह राशि बढ़ी है।
इस मद में देशी, अंग्रेजी शराब की दुकानों और बार लाइसेंस से सर्वाधिक 1.66 करोड़ रुपये शुल्क जमा किए गए हैं। इसके बाद होटल एवं गेस्ट हाउस से 64.14 लाख, निजी कोचिंग संस्थानों से 1.15 लाख, ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटरों से 11.60 लाख, नर्सिंग होम, निजी अस्पताल, पैथोलॉजी और क्लीनिकों से 85.45 लाख रुपये शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


