गंगा की स्वच्छता के लिए घाटों के किनारे लगेंगे अर्पण कलश

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में नगर निगम ने गंगा की सफाई के लिए अर्पण कलश लगाने की पहल की है। अस्सी घाट से शुरू होकर, प्रमुख घाटों पर श्रद्धालु इन कलशों में पुराने कपड़े और पूजन सामग्री डाल सकेंगे। यह कदम घाटों की स्वच्छता को बनाए रखने और गंगा की शुद्धता को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

गंगा की स्वच्छता के लिए घाटों के किनारे लगेंगे अर्पण कलश

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा में अक्सर लोग निर्माल्य और पूजन सामग्री बहा देते हैं। जिसे रोकने के लिए नगर निगम घाटों के किनारे अर्पण कलश लगाएगा। सोमवार को अस्सी घाट से यह पहल शुरू कर दी गई है। पहले चरण में प्रमुख घाटों पर ये कलश लगाए जाएंगे। श्रद्धालु और पर्यटक इन कलशों में पुराने कपड़े भी डाल सकेंगे। निगम ने सोमवार को अस्सी घाट से इसकी शुरुआत भी कर दी है।इसके अलावा दशाश्वमेध घाट, राजघाट, पंचगंगा घाट, केदारघाट और सिंधिया घाट पर भी अर्पण कलश रखे जाएंगे। इन घाटों का चयन इस आधार पर किया गया है कि यहां सबसे अधिक भीड़ होती है और अक्सर गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु अपने पुराने कपड़े वहीं छोड़ देते हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान घाटों के किनारे गंदगी के कारण बनारस को इससे नेगेटिव अंक मिलते हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण में कुछ साल से गंगा टाउन श्रेणी में अलग से रैंकिंग जारी होती है। साल 2020-21 में बनारस इसमें प्रथम आया था। गंगा घाटों पर गंदगी न हो और रैंकिंग पर असर पड़े, इसके लिए नगर निगम की ओर से यह पहल की गई है। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए घाटों की स्वच्छता निगम की प्राथमिकता है। अर्पण कलश से न केवल गंदगी कम होगी बल्कि गंगा की शुद्धता भी बनी रहेगी।पूर्व में भी रखे गए थे कलशवाराणसी में 2022 में हुए जी20 सम्मेलन के दौरान नगर को स्वच्छ रखने के लिए विशेष प्रयास किये गये थे। इसके तहत जिला प्रशासन ने घाटों और पुल के किनारे बड़े-बड़े कलश इस उद्देश्य के साथ लगाए थे कि लोग निर्माल्य और पूजन सामग्री नदियों में बहाने के बजाय इन कलशों में डाल दें। ऐसे कलश चौकाघाट, वरुणापुल, अस्सीघाट, राजघाट आदि क्षेत्रों में लगाए गए थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।