Varanasi News: गृहकर में छूट का लाभ अब 31 जुलाई तक
Varanasi News: वाराणसी नगर निगम ने गृहकर, जलकर और सीवरकर पर 10 और 12 प्रतिशत छूट की समयसीमा बढ़ा दी है। अब भवन स्वामियों को 31 जुलाई तक टैक्स में छूट मिलेगी। पहले यह अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने गृहकर, जलकर व सीवरकर में 10 व 12 प्रतिशत की छूट की समयसीमा बढ़ा दी है। भवन स्वामियों को अब 31 जुलाई तक टैक्स में छूट मिलेगी। पहले छूट प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सर्वसम्मति से छूट की मियाद को बढ़ाने का निर्णय लिया है।शहर के 2.33 लाख भवन स्वामियों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में सात मई से छूट शुरू की गई थी। ऑफलाइन टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत और ऑनलाइन भुगतान पर 12 प्रतिशत छूट मिल रही है। भवन स्वामियों को नगर निगम के आधिकारिक वाट्सएप चैटबॉट नंबर 8601872601 से भी टैक्स जमा करने का विकल्प दिया गया है।
इसमें तुरंत डिजिटल बिल प्राप्त हो जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


