Varanasi News: वरुणा के किनारे ‘फ्लड पिलर’ की योजना बनाएं
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी के महापौर ने बाढ़ के समय सीवर बैक-फ्लो समस्या के समाधान के लिए निरीक्षण किया। महापौर ने अधिकारियों को ‘फ्लड पिलर’ बनाने और नए गली पिट के निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने जलनिकासी कार्यों को तेजी से पूरा करने की बात कही और बताया कि शहर में 85 पंप लगाए गए हैं।

Varanasi News: वाराणसी। महापौर ने बुधवार को वरुणा नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के समय सीवर के बैक-फ्लो की समस्या को लेकर निरीक्षण किया। महापौर ने अधिकारियों को ‘फ्लड पिलर’ बनाने की योजना बनाने को कहा। महापौर ने कहा की शहर में जहां भी जरूरी हो नए गली पिट का निर्माण कराया जाए। महापौर, नगर आयुक्त ने चितईपुर, सामनेघाट, नगवां और अस्सी क्षेत्र का निरीक्षण किया और जलनिकासी के कार्यों को तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र ने जानकारी दी कि शहर के निचले इलाकों में जलभराव से निजात के लिए नगर निगम ने 85 पंप लगाए हैं।


