महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि 15 जून तक हर हाल में नालों और सीवर लाइनों की सफाई का काम पूरा होना चाहिए।
वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि 15 जून तक नालों और सीवर की सफाई का काम पूरा होना चाहिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी कार्यालय में समीक्षा बैठक में कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक जून से विशेष सफाई अभियान शुरू होगा।

वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि 15 जून तक हर हाल में नालों और सीवर लाइनों की सफाई का काम पूरा होना चाहिए। शुक्रवार को सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी के कार्यालय में समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक जून से नाला और सीवर सफाई का विशेष अभियान शुरू होगा। नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारी इसकी निगरानी करें। महापौर ने कहा कि ढाई करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई सुपर सकर मशीन का उपयोग किया जाए और अन्य मशीनों का इस्तेमाल किया जाए। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह, जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


