शाइन सिटी में निवेश के नाम पर भाइयों ने ठगे 80 लाख, केस

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के सैयद अली ने शाइन सिटी कंपनी के खिलाफ 80 लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कंपनी ने उन्हें निवेश के नाम पर धोखा दिया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत की, जिन्होंने पैसे लौटाने से इनकार किया और जान से मारने की धमकी दी।

शाइन सिटी में निवेश के नाम पर भाइयों ने ठगे 80 लाख, केस

वाराणसी। पत्रकारपुरम कॉलोनी (चुप्पेपुर) के सैयद अली ने शाइन सिटी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि निवेश के नाम पर कंपनी ने उनके करीब 80 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने मामले में राशिद नसीम समेत चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित सैयद अली ने आरोप लगाया कि अंधेरी वेस्ट क्षेत्र (मुंबई) में साकी नाका के जावेद शेख साकिर और जावेद सगे भाई हैं। दोनों भाइयों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि शाइन सिटी प्रोजेक्ट में निवेश करने से उनकी रकम सालभर में दोगुनी हो गई। प्लान, जमीन और वीडियो कॉल से वह उनकी बातों में आ गए।

उन्होंने बैंक के माध्यम से करीब 30 लाख और 50 लाख रुपये नगद निवेश किया। एवज में 18 माह का अनुबंध भी दिया गया। इस बीच, कंपनी में फर्जीवाड़ा सामने आते ही उनके पांव तले जमीन खिसक गई। उन्होंने अपने पैसे मांगे तो आरोपी भाइयों ने टालमटोल शुरू कर दी। पीड़ित सैयद अली दोनों भाइयों के पीछे दुबई तक गए जहां आंशिक भुगतान और चेक देकर उन्हें बाकी रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया। बाद में आरोपियों ने गाली-गलौज कर पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। उनको जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने आरोपी भाइयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगाई। बावजूद इसके दोनों पर कुछ नहीं किया गया। उन्होंने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने आरोपी जावेद शेख साकिर और जावेद के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।