अधिवक्ताओं ने खेली होली, छह दिन बाद खुलेगी कचहरी
Varanasi News - वाराणसी में कचहरी के अधिवक्ताओं ने होली के अवसर पर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। सेंट्रल बार एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें चर्चित लोक गायक समर सिंह ने गीत गाए। दिवानी न्यायालय में भी कवियों ने हास्य व्यंग के माध्यम से अधिवक्ताओं का मनोरंजन किया।

वाराणसी। कचहरी में शुक्रवार को दोनों बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली का अवकाश होने की वजह से अब छह दिन बाद कचहरी खुलेगी। कलक्ट्रेट गार्डन में सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। चर्चित लोक गायक समर सिंह ने होली के गीतों पर अधिवक्ताओं को खूब झुमाया। मोहन लाल यादव, राम प्रवेश लाल, मोहिनी पांडेय, मोहन सिंह ने भी गीत गाए। इस अवसर पर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी, सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नृपेंद्र प्रताप सिंह नन्हे, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, मुरलीधर सिंह, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र नाथ पांडेय, विवेक सिंह आदि थे।
उधर, दिवानी न्यायालय में बनारस बार की ओर से होली मिलन समारोह में कवि दमदार बनारसी के नेतृत्व में कवियों ने अपने हास्य व्यंग के काव्य से अधिवक्ताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अपर जिला जज देवकांत शुक्ला, यजुवेंद्र विक्रम सिंह, बनारस बार अध्यक्ष विनोद शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम चौबे, अमित मालवीय, सत्य प्रकाश सिंह सुनील आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


