Varanasi News: छेड़खानी के विरोध पर युवती की हत्या का प्रयास
Varanasi News: वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवती के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना नौ अक्टूबर की शाम की है, जब वह खेत से घर लौट रही थी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार दिन बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के विरोध पर युवती की पिटाई की गई। उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर जान लेने की कोशिश भी हुई। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई है। पीड़िता के भाई की तहरीर के चार दिन बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र के एक गांव में युवती के भाई ने तहरीर में बताया कि नौ अक्तूबर की शाम 6:50 बजे उसकी बहन खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में रामकुमार ने उस पर अश्लील टिप्पणी कर छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए।
यही नहीं, उसके परिवार की शशिकला गुप्त, रिया गुप्त और खुशी गुप्त ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश की। धारदार हथियार के हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई। बता दें कि पुलिस ने घटना के चार दिन बाद सोमवार को रामकुमार, शशिकला, रिया और खुशी के खिलाफ केस दर्ज किया। हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पूरे घटनाक्रम को लेकर लोगों में चर्चा है।

