संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता पर शिकायतें हल हों: डीएम

Feb 21, 2026 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में, डीएम सत्येन्द्र कुमार ने शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता से करने का निर्देश दिया। 50 से ज्यादा शिकायतें आईं, जिनमें 102 राजस्व और 23 पुलिस से संबंधित थीं। 17 मामलों का समाधान किया गया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये का चेक भी दिया गया।

संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता पर शिकायतें हल हों: डीएम

वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येन्द्र कुमार ने शनिवार को सदर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान पर फरियाद सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। घंटे भर सुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, चकरोड, सड़क, नाली, खडंजे एवं पेंशन आदि से जुड़ीं 50 से ज्यादा शिकायतें आईं। डीएम ने सभी प्रकरणों में पारदर्शिता के साथ निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम के जाने के बाद दोपहर दो बजे तक चली सुनवाई में 168 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 102 राजस्व, 23 पुलिस, 26 विकास तथा अन्य विभागों से संबंधित थे। 17 का निस्तारण किया गया।

डीएम ने इस दौरान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के पांच लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि का डेमो चेक दिया। पिंडरा तहसील में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने सुनवाई की। अमौत के सुनील प्रजापति, शिवकुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम सभा के भीटा पर अवैध निर्माण हो रहा है। जबकि तहसीलदार पिंडरा ने बेदखली का आदेश पारित किया है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को आदेश के अनुपालन कराने का आदेश दिया। इस तरह पहुंचे 117 मामलों में पांच का समाधान हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।