रोपवेः 15 मार्च तक तैयार होगा रथयात्रा स्टेशन

Feb 14, 2026 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को रथयात्रा स्टेशन पर रोपवे परियोजना का निरीक्षण किया। सिविल और फिनिशिंग कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कार्यदायी एजेंसी के अभियंताओं ने बताया कि 91.40 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है और 15 मार्च तक परियोजना के तैयार होने की संभावना है।

रोपवेः 15 मार्च तक तैयार होगा रथयात्रा स्टेशन

वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को रोपवे परियोजना अंतर्गत रथयात्रा स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। यहां सिविल और फिनिशिंग कार्यों को देखने के बाद परिचालन पर चर्चा की। कार्यदायी एजेंसी एनएचएलएमएल के अभियंताओं ने बताया कि यहां 91.40 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 15 मार्च तक इसके तैयार हो जाने की संभावना है। डीएम ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और स्टेशनों की संचालन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कहा कि निर्माण कार्यों को मानक और गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।