आयुष विंग में शिफ्ट होगा पर्ची और दवा काउंटर
Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी के पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग के निर्माण के चलते व्यवस्थाएं बदली जा रही हैं। ट्रामा सेंटर के सामने आयुष विंग में जन औषधि केंद्र, पर्ची काउंटर और दवा वितरण काउंटर को शिफ्ट किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग निर्माण के चलते अस्पताल की व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। ट्रामा सेंटर के सामने स्थित आयुष विंग में जन औषधि केंद्र, पर्ची काउंटर और दवा वितरण काउंटर शिफ्ट होगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य को गति देने के साथ ही मरीजों को सुविधाएं सुचारु रूप से मिलती रहें, इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
ये भी पढ़ें:आयुष विंग में शिफ्ट होगा पर्ची और दवा काउंटर
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


