ज्ञानवापीः पक्षकार मामले में निगरानी अर्जी पर सुनवाई टली
By Newswrap
हिन्दुस्तान, वाराणसीवाराणसी में विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार शुक्ला की अदालत में ज्ञानवापी उर्स और मजार पर चादरपाशी के मामले में हिंदू पक्षकारों को शामिल करने के खिलाफ निगरानी अर्जी पर सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी। पिछले वर्ष सिविल जज ने चादर चढ़ाने की अनुमति दी थी, जिसके खिलाफ निगरानी अर्जी दाखिल की गई थी।

वाराणसी। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अनिल कुमार शुक्ला की कोर्ट में लंबित ज्ञानवापी में उर्स और मजार पर चादरपाशी के मामले में कुछ हिंदू पक्ष के पक्षकार बनाने के खिलाफ लंबित निगरानी अर्जी पर सोमवार को सुनवाई टल गई। अब अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी। बता दें कि गत वर्ष फरवरी में सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक़ कोर्ट की अदालत ने चादर चढ़ाने की अनुमति देने संबंधी मुख्तार अहमद के वाद में तृतीय पक्षकार हिन्दुओं को बनाने का आवेदन स्वीकार कर लिया था। इसके खिलाफ मुख्तार ने सत्र न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल की थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


