ज्ञानवापीः मूलवाद ट्रांसफर की अर्जी पर सुनवाई 15 जुलाई को

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी की जिला जज संजीव शुक्ला की कोर्ट में ज्ञानवापी के 1991 के मूलवाद पर सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता के निधन के कारण लंच के बाद शोकावकाश घोषित किया गया। अब इस मामले की सुनवाई 13 जुलाई को होगी। अधिवक्ता अनुष्का तिवारी ने मामले को मुख्य वाद बनाने की मांग की है।

ज्ञानवापीः मूलवाद ट्रांसफर की अर्जी पर सुनवाई 15 जुलाई को

वाराणसी। जिला जज संजीव शुक्ला की कोर्ट में शुक्रवार को ज्ञानवापी के वर्ष 1991 के मूलवाद को ट्रांसफर संबंधित पुनः अर्जी को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता के निधन के कारण लंच बाद शोकावकाश हो गया था। अब इस मामले की सुनवाई 13 जुलाई को होगी। प्रकरण के अनुसार वर्ष 1991 में पं. स्व. सोमनाथ व्यास, पं. स्व. रामरंग शर्मा और पं. स्व. हरिहर पांडेय ने मूलवाद दाखिल किया था। जो अब अवर न्यायालय में लंबित है। अधिवक्ता अनुष्का तिवारी ने इस वाद को ज्ञानवापी के अन्य मामलों के साथ समेकित कर मुख्य वाद बनाने की मांग करते हुए स्थानांतरण प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।

पूर्व में यह प्रार्थना पत्र खारिज हो चुका है, जिसके खिलाफ रिव्यू याचिका दाखिल की गई है। मामले में विजय शंकर रस्तोगी और अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी आपत्ति दाखिल कर चुकी है। जबकि यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड अदालत में उपस्थित नहीं हुआ है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।