ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीVaranasi Corona Update: संक्रमितों का मिलना जारी, 64 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Varanasi Corona Update: संक्रमितों का मिलना जारी, 64 की रिपोर्ट पॉजिटिव

वाराणसी में कोरोना मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। मंगलवार की सुबह 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे कुल संक्रमितों की संख्या 4780 हो गई। इसमें से 85 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 2930 लोग...

Varanasi Corona Update: संक्रमितों का मिलना जारी, 64 की रिपोर्ट पॉजिटिव
वाराणसी प्रमुख संवाददाताTue, 11 Aug 2020 12:42 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी में कोरोना मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। मंगलवार की सुबह 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे कुल संक्रमितों की संख्या 4780 हो गई। इसमें से 85 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 2930 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें करीब आधे मरीज होम आइसोलेशन में इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल एक्टिव केस 1765 है। 

जिला प्रशासन के अनुसार मंगलवार की सुबह 359 लोगों की रिपोर्ट में 64 पॉजिटिव मिले हैं। अब तक 69 हजार 104 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। जिसमें 60 हजार 168 लोगों की रिपोर्ट भी मिल चुकी है। 8 हजार 34 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें सोमवार को कलेक्ट किये गए 902 सैंपल शामिल नहीं हैं। इन्हें शामिल कर लिया जाए तो करीब नौ हजार लोगों की रिपोर्ट आनी बाकि है। 

इससे पहले सोमवार को जहां लोग161 संक्रमित मिले थे। 175 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए। हालांकि बनारस में लगातार मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी चार लोगों की मौत हो गई थी। पिछले एक पखवारे से कोई ऐसा दिन नहीं रहा जब किसी की मौत नहीं हुई हो। बनारस में मृत्य दर भी तेजी से बढ़ा है। स्थिति यह हो गई है कि नोएडा-गाजियाबाद और लखनऊ से भी ज्यादा मृत्युदर वाराणसी की हो गई है।

सोमवार की शाम तक 1443 लोग होम आइसोलेशन में रहते हुए स्वस्थ हुए और 1487 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें खोजवां की 65 वर्षीय महिला, नदेसर की 60 वर्षीय महिला, मंडुवाडीह के 67 वर्षीय पुरुष और नरिया-लंका के 47 वर्षीय व्यक्ति हैं। नदेसर और मंडुवाडीह के मरीजों की जिला अस्पताल में मौत हुई। खोजवां और नरिया के मरीज की मौत बीएचयू अस्पताल में हुई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें