काम में लापरवाही पर आदमपुर जोन का लिपिक बर्खास्त

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने आदमपुर जोन के लिपिक प्रमोद कुमार को बर्खास्त कर दिया। उन पर काम में लापरवाही और बिना सूचना छुट्टी लेने का आरोप था। पिछले साल इन्हीं आरोपों के चलते उन्हें सस्पेंड किया गया था। बर्खास्त लिपिक पर फोन स्विच ऑफ रखने का भी आरोप है।

काम में लापरवाही पर आदमपुर जोन का लिपिक बर्खास्त

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने आदमपुर जोन के लिपिक प्रमोद कुमार को बर्खास्त कर दिया। उनके ऊपर काम में लापरवाही बरतने और बिना सूचना छुट्टी लेने का आरोप है। नगर आयुक्त ने बताया कि बुधवार को उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-3 के तहत कार्रवाई की गई। बता दें कि पिछले साल आठ अप्रैल को इन्हीं आरोपों के कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। उस वक्त सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार यादव ने उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच की थी। नगर आयुक्त ने बताया कि बर्खास्त लिपिक पर फोन स्विच ऑफ रखने का भी आरोप है।

इससे उनसे संपर्क करने और कार्य में व्यवधान उत्पन्न होना स्वाभाविक है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।