Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVaranasi Becomes First Municipal Body in Uttar Pradesh to Use Barcodes for Revenue Collection

क्यूआर कोड से राजस्व वसूली में प्रदेश में पहला नगर निगम
संक्षेप:
Varanasi News - वाराणसी निगम प्रदेश में बारकोड से राजस्व वसूली करने वाला पहला निकाय बना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 73 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष 22.70 करोड़ रुपये के मुकाबले इस वर्ष 39.36 करोड़...
Sat, 26 July 2025 12:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी। वाराणसी निगम निगम प्रदेश में बारकोड से राजस्व वसूली करने वाला पहला निकाय बना है। वहीं राजस्व वसूली में प्रदेश के 17 नगर निगम में तीसरा स्थान मिला है। नगर विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के आंकड़ों के अनुसार राजस्व वसूली में 73 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष 22.70 करोड़ रुपये के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में 39.36 करोड़ रुपये राजस्व मिला है। प्रदेश में पहले स्थान पर बरेली, दूसरे स्थान पर अलीगढ़ नगर निगम है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि भवनों पर लगे क्यूआर कोड के कारण यह बढ़ोतरी हुई है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




