Varanasi News: बनारस बार की मांग, शिखर से सोना गायब होने की हो जांच

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News: बनारस बार एसोसिएशन ने काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर के दस स्थानों से सोना गायब होने के आरोप की जांच की मांग की है। अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर जांच समिति में बार के सदस्य को शामिल करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर एसोसिएशन सीबीआई जांच की मांग करेगा और शनिवार को मंडलायुक्त को भी ज्ञापन सौंपेगा।

Varanasi News: बनारस बार की मांग, शिखर से सोना गायब होने की हो जांच

Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। बनारस बार एसोसिएशन ने काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला की अगुवाई में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एडीएम नागरिक आपूर्ति अमित कुमार भारतीय को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि शिखर के दस स्थानों से सोना गायब होने की शिकायत की गई है लेकिन, एक जगह की ही जानकारी सार्वजनिक की गई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की एक समिति से जांच कराने और उसमें बार के भी सदस्य को शामिल करने की मांग की है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि प्रशासन उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं करता तो बनारस बार सीबीआई जांच की मांग करेगा। इस संबंध में शनिवार को मंडलायुक्त को भी ज्ञापन सौंपेंगे। प्रतिनिधिमंडल मे पूर्व महामंत्री नित्यानन्द राय, विनय शंकर राय मुन्ना, सतीश सिंह, अनिल पाठक, सुजीत यादव, कौशलेंद्र कुमार पांडेय बबलू, भुवाल गुरु, सतीश पाठक आदि शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: बनारस बार की मांग, शिखर से सोना गायब होने की हो जांच