Varanasi News: प्रकाश नारायण को ललित कला अकादमी सम्मान
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी के बंगाली टोला इंटर कॉलेज के राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कला अध्यापक प्रकाश नारायण सिंह को राज्य ललित कला अकादमी ने सम्मानित किया। लखनऊ के लाल बारादरी भवन में आयोजित समारोह में संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष डॉ. जयंत खोत, ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा और पूर्व अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने उन्हें सम्मान दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।

Varanasi News: वाराणसी। बंगाली टोला इंटर कॉलेज के राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कला अध्यापक प्रकाश नारायण सिंह को राज्य ललित कला अकादमी की तरफ से सम्मानित किया गया। लखनऊ स्थित लाल बारादरी भवन में आयोजित समारोह में संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष डॉ. जयंत खोत, ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा और पूर्व अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने सम्मानित किया। इस सम्मान पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश मणि पांडेय, भौतिकी प्रवक्ता लालमणि, शैलेन्द्र जायसवाल, सुशील कुमार मिश्रा, राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि अध्यापकों ने उन्हें बधाई दी।

