पैंटो टेढ़ा होने से खजुराहो वंदेभारत 4 घंटे खड़ी रही

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में बनारस-खजुराहो वंदेभारत ट्रेन का पैंटोग्राफ टेढ़ा होने के कारण वह कैंट स्टेशन पर 4.07 घंटे खड़ी रही। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने इंतजाम किए और पैंटों का ऊपरी रॉड बदलकर सुबह 9.35 बजे ट्रेन रवाना हुई।

 पैंटो टेढ़ा होने से खजुराहो वंदेभारत 4 घंटे खड़ी रही

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस-खजुराहो वंदेभारत ट्रेन का पैंटोग्राफ (इंजन को बिजली तार से जोड़ने वाला उपकरण) टेढ़ा होने से रविवार सुबह वह कैंट स्टेशन पर 4.07 घंटे खड़ी रही। मैकेनिकल स्टाफ ने उसे बदला इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी। इस दौरान यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे प्रशासन ने इंतजाम भी किए। रेल अफसरों ने बर्ड हिटिंग से पैंटो टेढ़ा होने की आशंका जताई है। बनारस स्टेशन से सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत (गाड़ी संख्या-26506) रविवार सुबह 5.15 बजे रवाना हुई। समपार संख्या-2 से गुजरी तो पैंटो इंजन को ओएचई से जोड़ने वाले उपकरण में फ्लैशिंग (चिंगारी निकलना) होने लगी। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं है, लिहाजा उसे प्लेटफॉर्म नम्बर-3 से गुजरना था लेकिन गड़बड़ी के कारण सुबह 5.28 बजे ट्रेन रोक दी गई। मौके पर पहुंचे उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारियों ने पैंटों का ऊपरी रॉड बदला। इसके बाद सुबह 9.35 बजे गाड़ी रवाना हो सकी। इस दौरान एडीआरएम (उत्तर रेलवे) बृजेश कुमार यादव, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, मंडल यांत्रिक अभियंता दिवाकर वार्ष्णेय तथा सहायक विद्युत अभियंता कार्तिकेय सिंह सहित पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे。

दरवाजे खोले गए, यात्रियों को कराया जलपान

खजुराहो जा रही वंदेभारत में 168 यात्री सवार थे। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए ट्रेन के सभी दरवाजे खोल दिए गए। वहीं, स्थानीय रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को जलपान उपलब्ध कराया गया। जिससे उन्हें काफी हद तक राहत मिली।

छह ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला गया

कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-3 पर वंदेभारत खड़ी होने से कई ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया। इनमें बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, उधना-दानापुर एक्सप्रेस, हुबली-बनारस एक्सप्रेस और बनारस-मुम्बई सीएसएमटी महानगरी एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नम्बर-2 से रवाना किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वंदेभारत ट्रेन कितने घंटे खड़ी रही?
वंदेभारत ट्रेन कैंट स्टेशन पर 4.07 घंटे खड़ी रही।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।