Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVande Bharat Express Launching from Banaras to Khajuraho on November 11
बनारस-खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस कल से नियमित

बनारस-खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस कल से नियमित

संक्षेप:

Varanasi News - बनारस स्टेशन (मंडुवाडीह) से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 11 नवंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और 468 किलोमीटर की दूरी को आठ घंटे में तय करेगी। ट्रेन की औसत गति 58.62 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

Nov 10, 2025 04:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस स्टेशन (मंडुवाडीह) से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 11 नवंबर से शुरू होगा। रेलवे बोर्ड ने रविवार को इसका शेड्यूल जारी किया। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) चलेगी और 468 किलोमीटर की दूरी आठ घंटे में तय करेगी। ट्रेन की औसत गति 58.62 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जबकि इसका प्राइमरी मेंटेनेंस बनारस स्टेशन पर किया जाएगा। किराया सूची फिलहाल जारी नहीं की गई है। शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 26506 वंदे भारत एक्सप्रेस बनारस स्टेशन से सुबह 5:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह विंध्याचल स्टेशन पर सुबह 6:55 बजे, प्रयागराज छिवकी पर सुबह 8:00 बजे और चित्रकूट धाम पर सुबह 10:05 बजे पहुंचेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद यह बांदा स्टेशन पर सुबह 11:08 बजे, महोबा पर दोपहर 12:08 बजे और अंत में दोपहर 1:10 बजे खजुराहो स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 26505 वंदे भारत एक्सप्रेस खजुराहो से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। यह महोबा स्टेशन पर शाम 4:18 बजे, बांदा पर शाम 5:13 बजे और चित्रकूट धाम पर शाम 6:13 बजे पहुंचेगी। प्रयागराज छिवकी पर रात 8:20 बजे और विंध्याचल पर रात 9:10 बजे आगमन के बाद यह रात 11:15 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी