ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीवैलेंटाइन डे: पार्टी से परिवार तक पहुंची बात और जुड़ गया रिश्ता

वैलेंटाइन डे: पार्टी से परिवार तक पहुंची बात और जुड़ गया रिश्ता

नजरें मिली, दिल धड़का और आत्मा से आवाज आई की बस इसकी ही तलाश थी... फिर क्या, कर लिया वादा सात जन्मों तक साथ जीने-मरने का। कुछ ऐसी ही कहानी है प्यार करने वालों की। जिन्होंने अपने दिल की आवाज सुनने के...

नीलम और आनंद
1/ 2नीलम और आनंद
पार्टी से परिवार तक पहुंची बात और जुड़ गया रिश्ता
2/ 2पार्टी से परिवार तक पहुंची बात और जुड़ गया रिश्ता
वाराणसी वीणा तिवारीWed, 14 Feb 2018 11:52 AM
ऐप पर पढ़ें

नजरें मिली, दिल धड़का और आत्मा से आवाज आई की बस इसकी ही तलाश थी... फिर क्या, कर लिया वादा सात जन्मों तक साथ जीने-मरने का। कुछ ऐसी ही कहानी है प्यार करने वालों की। जिन्होंने अपने दिल की आवाज सुनने के बाद बिना किसी भी बात की परवाह किये प्यार को साकार करने की ठान ली, और अपने सपने को हकीकत भी बनाया। इस वैलेंटाइन डे पर ऐसे ही कुछ प्यार करने वालों की कहानी प्रस्तुत है। जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने का निर्णय लिया और सफल हुए। 

हम दोनों की पहली मुलाकात 16 साल पहले एक रिश्तेदार के यहां पार्टी में हुई थी। नीलम को देखते ही मैंने तो तय कर लिया था कि इसी लड़की को अपनी जीवनसंगिनी बनाऊंगा। लेकिन नीलम के मन में क्या चल रहा है वह भी जानना जरूरी था। यह कहना है आनंद श्रीवास्तव का जिन्होंने पार्टी से परिवार तक अपने दिल की बात साझा कर नीलम जैसी जीवनसाथी को पाया। आनंद ने बताया कि पार्टी से लौटने के बाद नीलम के बारे में पता करने, उसके परिवार तक अपनी बात पहुंचाने में लगभग एक साल का समय लग गया। उस दौरान दोनों परिवारों में हमारे रिश्ते को लेकर थोड़ी आनाकानी की भी स्थिति बनी, लेकिन मैंने नीलम के मन की बात जानी। दोनों परिवार को राजी कर अपने सपने को साकार किया और तीन फरवरी 2002 को परिणयसूत्र में बंध गये। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें