पिंडरा पीएचसी पर टीकाकरण अभियान शुरू
Varanasi News - पिंडरा। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को एक माह तक चलने वाले टीकाकरण अभियान

पिंडरा (वाराणसी)। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को एक माह तक चलने वाले टीकाकरण अभियान शुभारंभ हुआ। उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव द्विवेदी ने किया। पहले दिन 24 किशोरियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें नौ को सर्वाइकल कैंसर के बचाव के टीके लगाए गए। किशोरियों की काउंसिलिंग भी की गई। इसके पूर्व चिकित्सकों की टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिंडरा में भी किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के तहत जागरूक करते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह टीकाकरण अभियान एक माह तक चलेगा। 14 वर्ष की प्रत्येक किशोरियों को टिका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
टीकाकरण के दौरान डॉ अनुपम सिंह, स्वास्थ्य कर्मी विजय बहादुर, अनुराधा, राजेन्द्र प्रसाद, अभिषेक राय, अरविंद वर्मा आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


