रमईपट्टी में कुश्ती प्रतियोगिता 17 फरवरी से
Feb 17, 2026 02:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में 17 फरवरी से अंडर 15 बालक और बालिका कुश्ती स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता रमईपट्टी में मुगल शाहिद बाबा एवं मेखुडी उस्ताद की स्मृति में की जाएगी। पहले दिन टीम की मीटिंग होगी, और प्रतियोगिता का आयोजन 18 और 19 फरवरी को होगा।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ की ओर से जमालपुर के रमईपट्टी में मुगल शाहिद बाबा एवं मेखुडी उस्ताद की स्मृति में अंडर 15 बालक, बालिका कुश्ती स्टेट चैम्पियनशिप 17 फरवरी से होगी। तीन दिनी प्रतियागिता के पहले दिन टीम मैनेजर एवं टीम कोच की मीटिंग होगी। 18 फरवरी को बालिकाओं का सुबह 7 से 9 बजे तक वजन एवं 10 बजे से कुश्ती शुरू होगी। 19 को भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यह जानकारी वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, सचिव राजकुमार मिश्रा ने दी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




